नई दिल्ली, फरवरी 24 -- Silverline Technologies Share: सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कमजोर बाजार माहौल के बावजूद कंपनी का शेयर करीब 5% चढ़कर अपर सर्किट पर पहुंच गया। 24 फरवरी को जहां भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट रही, वहीं यह आईटी स्टॉक मजबूती से हरे निशान में कारोबार करता दिखा। शेयर ने आज सुबह Rs.21.60 पर ओपनिंग की, जबकि सोमवार को यह Rs.20.58 पर बंद हुआ था। खास बात यह है कि 28 जनवरी से कंपनी के शेयर में लगभग हर सत्र में करीब 5% की तेजी दर्ज की जा रही है, जिससे निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।शेयरों में तेजी की वजह इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी का नया ऐलान है। सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपने Silver AI प्लेटफॉर्म पर 'AI Studio' नाम का नया फीचर जोड़ा है। यह ...