नई दिल्ली, अगस्त 4 -- POCO M8 Power Launched: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े, तो POCO का नया लॉन्च आपके लिए है। POCO ने भारत में अपना नया POCO M8 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 3 दिन तक चल सकती है। Poco ने इसे "Power Your Binge" की टैगलाइन भी दी है। फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3, 50MP AI कैमरा और 4 साल के Android अपडेट का वादा भी मिलता है। फोन की पहली सेल 7 अगस्त दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। POCO M8 Power की कीमत और उपलब्धता POCO M8 Power को भारत में दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस 6GB रैम + 128GB वैरिएंट को 24,999 रुपए में पेश किया गया है। वहीं 8GB + 128GB...