Rs.2000 से कम में आया RGB लाइट्स वाला नया स्पीकर, 16W साउंड और 6 घंटे चलेगी बैटरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड UNIX ने भारत में अपना नया वायरलेस स्पीकर ZOOM XB-U44 लॉन्च कर दिया है। इस स्पीकर में 16W ऑडियो आउटपुट, TWS कनेक्टिविटी और 6 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। कंपनी ने इसे रोजाना म्यूजिक सुनने और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया है। UNIX ZOOM की कीमत 1999 रुपये रखी गई है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। UNIX ZOOM XB-U44 में दो 57mm स्पीकर ड्राइवर दिए गए हैं, जिनमें से दोनों 8-8W का आउटपुट देते हैं। इस तरह स्पीकर का कुल ऑडियो आउटपुट 16W है। इसमें TWS (True Wireless Stereo) फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट करके ज्यादा इमर्सिव स्टीरियो साउंड का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए दूसरे कम्पैटिबल स्पीकर की जरूरत होगी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.