Rs.20 हजार से कम में आएगा Wobble Speed 5G फोन, कंपनी ने शेयर किया टीजर
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- स्मार्टफोन मार्केट में अपनी जगह बनाने के लिए Wobble एक नया 5G फोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Wobble Speed 5G का पहला टीजर शेयर कर दिया है। इसे भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार हार्डवेयर और बेहतर फीचर्स देने पर ध्यान दिया गया है। हालांकि, इसके बाकी फीचर्स से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है। Wobble Speed 5G के शुरुआती टीजर में फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। कंपनी ने इसके रियर पैनल की फिनिश और कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में बदलाव किया है। ब्रांड का मकसद बजट सेगमेंट में ऐसा स्मार्टफोन पेश करना है, जो डिजाइन के मामले में भी दूसरे फोन से अलग नजर आए। यह भी पढ़ें- दिवाली पर खरीदें द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.