नई दिल्ली, अगस्त 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में कई बड़ी योजनाएं शुरू की थीं। इनमें ज्यादातर योजनाओं में लोगों को लोन के जरिए आत्मनिर्भर बनने की कोशिश की जाती है। मोदी सरकार की ऐसी ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भी है। इस योजना के तहत लाभार्थी को सस्ती ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। आइए डिटेल जान लेते हैं।मुद्रा योजना में चार कैटेगरी सरकार ने मुद्रा योजना को चार कैटेगरी में बांटा है। ये चार कैटेगरी- शिशु, किशोर, तरुण और तरुणप्लस हैं। शिशु: 50,000 रुपये तक के लोन को कवर करता है। किशोर: 50,000 रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के लोन को कवर करता है। तरुण: 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के लोन को कवर करता है। तरुणप्लस: 10 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक के लोन को कवर करता है। बता दें कि सा...