नई दिल्ली, जनवरी 21 -- SRF Share: एसआरएफ लिमिटेड के शेयर आज बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। कंपनी के शेयर आज करीबन 7 पर्सेंट तक टूट गए और 2,704 रुपये पर आ गए थे। बता दें कि बीते मंगलवार को कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जो कुल मिलाकर काफी मजबूत रहे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 59.7% बढ़कर Rs.432.7 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह Rs.271 करोड़ था। कंपनी की आमदनी में भी 6.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह Rs.3,712.5 करोड़ तक पहुंच गई। EBITDA में 26% की तेजी आई और यह Rs.780 करोड़ रहा, जिससे ऑपरेटिंग मार्जिन 21% पर पहुंच गया। ये सभी आंकड़े बाजार के अनुमानों से बेहतर रहे। बता दें कि लंबी अवधि में यह शेयर 2 रुपये (1 जनवरी 1999 का बंद प्राइस) से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक आ गया है। इस दौरान इसमें 131,162%...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.