नई दिल्ली, जुलाई 5 -- भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम की आधारशिला रख दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कंपनी अगले 3 सालों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत में आधुनिक मिसाइल सिस्टम का निर्माण करना और रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता को कम करना है। यह परियोजना केंद्र सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को भी नई मजबूती देगी। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक जीत अडान...