Rs.1909 करोड़ के शेयर बेच रही पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी, शुक्रवार को डील संभव
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- PB Fintech share price: पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी PB फिनटेक लिमिटेड में बड़ी हिस्सेदारी बिकने वाली है। जानकारी के मुताबिक सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स शुक्रवार को Rs.1909 करोड़ ($200 मिलियन) की ब्लॉक डील के जरिए अपनी 2.6% हिस्सेदारी बेच सकती है। टेमासेक अपनी सब्सिडियरी मैकरीची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 11.9 मिलियन शेयर Rs.1604 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेच रही है। यह कीमत गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर PB फिनटेक के क्लोजिंग प्राइस Rs.1,682.10 से 4.6% कम है। बता दें कि वर्तमान में मैकरीची इन्वेस्टमेंट्स के पास PB फिनटेक लिमिटेड में 6.47% हिस्सेदारी है। सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस डील के लिए एकमात्र प्लेसमेंट एजेंट है। बिक्री के बाद टेमासेक की बची ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.