नई दिल्ली, जुलाई 31 -- OnePlus N6x Launched in India: टेक कंपनी वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपनी N सीरीज का दूसरा नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट OnePlus N6 के साथ लाइनअप में नया एंट्री-लेवल मॉडल बन गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और दो RAM व स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकती है। इसके साथ ही OnePlus N6x में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसी खूबियां भी दी गई हैं। अगर आप 20,000 रुपए से कम बजट में ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिले, तो OnePlus N6x आपके लिए नया ऑप्शन है। आइए आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन की कीमत, फर्स्ट सेल डेट...