नई दिल्ली, जून 26 -- itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन, itel Power 451 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलने वाली नई टेक्नोलॉजी को फीचर फोन कैटेगरी में लेकर आया है। AI एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (AI-ENC) फीचर के साथ, जो भारत में फीचर फोन में सिर्फ itel ही देता है - itel Power 451 भीड़-भाड़ वाले बाजारों, व्यस्त सड़कों, वर्कप्लेस और शोर-शराबे वाली जगहों पर आसपास के शोर को कम करके कॉलिंग के दौरान बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी देता है। नए itel Power 451 फोन को चार खूबसूरत कलर्स - ब्लू, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक में लॉन्च किया गया है और यह अब देशभर में रिटेल स्टोर पर सिर्फ 1699 रुपये में मिल रहा है। itel फीचर फोन में किसी भी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए 1 साल का शानदार काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी देता है। दा...