नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Honor X6e Launched: ऑनर ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया फोन जोड़ लिया है। कंपनी ने अब Honor X6e को कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। ऑनर X-सीरीज का यह नया स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आता है और इसमें मीडियाटेक हीलियो G81 अल्ट्रा चिपसेट के साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह 4G फोन Android 16 पर बेस्ड मैजिकओएस 10 के साथ आता है और इसमें 7,500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑनर X6e में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.61-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन की कीमत 20,000 रुपये से भी कम है। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...Honor X6e की खासियत ऑनर का नया फोन डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड मैजिकओएस 10 पर चलता...