Rs.16 लाख करोड़ खर्च कर देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी सरकार, खबर आते ही ऊपर चढ़े RailTel समेत ये रेलवे स्टॉक्स
नई दिल्ली, जून 15 -- रेलवे सेक्टर के शेयरों में सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह केंद्र सरकार की लगभग 16 लाख करोड़ रुपये की हाई-स्पीड रेल और बुलेट ट्रेन परियोजना है। इस योजना के तहत देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाने की तैयारी है, जिससे रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बढ़ावा मिल सकता है। इस खबर के सामने आते ही RVNL, RailTel, Titagarh Rail Systems, IRCON, IRFC, Texmaco Rail, CONCOR और BEML जैसे रेलवे शेयरों में 2% से 4% तक की तेजी दर्ज की गई। निवेशकों का मानना है कि अगर यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ती है, तो रेलवे से जुड़ी कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। यह भी पढ़ें- 1 पर मिले 4 फ्री शेयर, वेदांता की चारों कंपनियों की बाजार में एंट्री यह भी पढ़ें- इस हफ्ते उड़ान भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.