नई दिल्ली, फरवरी 27 -- ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Share Price) के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर अपने उच्चतम स्तर 157 रुपये से 84 प्रतिशत तक टूट चुके हैं। आज शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर 25 रुपये के आस-पास बने हुए हैं। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की लिस्टिंग 2024 में हुई थी। कंपनी का इश्यू प्राइस 76 रुपये प्रति शेयर था। शेयरों में भारी गिरावट की वजह से ओला इलेक्ट्रिक ने निवेशकों के 57000 करोड़ रुपये डूबो दिए। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह सही समय है कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने का? यह भी पढ़ें- वोडाफोन आइडिया में 49% के पार जाएगी सरकार की हिस्सेदारी? आया नया अपडेटक्या है समस्या की वजह? भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली इस कंपनी को बढ़ती प्रतिद्वंदिता या डिमांड में गिरावट का ही नहीं सामना करना पड़ रहा ह...