नई दिल्ली, मार्च 28 -- Rentomojo IPO news: घरेलू फर्नीचर और उपकरण किराये पर देने वाली कंपनी रेंटोमोजो लिमिटेड ने आईपीओ के माध्यम से फंड जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। प्रस्तावित आईपीओ में 150 करोड़ रुपये तक के शेयर का नया इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,83,99,567 शेयर तक की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है। Accel इंडिया, Edelweiss डिस्कवरी फंड, ValueQuest, मेडिसन इंडिया, Chiratae वेंचर्स और GMO पेमेंट गेटवे जैसे निवेशक भी शेयर बेचने वाले हैं। कंपनी प्री-IPO राउंड में 30 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने पर विचार कर सकती है, जो कि नए इश्यू का ही एक हिस्सा है। बता दें कि रेंटोमोजो में प्रमोटरों की 21.51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 73.66 प्रतिशत शेयर आम शेयरधारकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.