नई दिल्ली, अगस्त 28 -- चाइनीज टेक कंपन TECNO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे ऐसे यूजर्स के लिए लेकर आई है, जिनके स्मार्टफोन को रोजाना धूल, भीड़, बारिश और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कंपनी का कहना है कि नया फोन उसके 'Desh Jaisa Dumdaar' टैगलाइन की फिलॉसफी को आगे बढ़ाता है। इसे दमदार बिल्ड वाले बजट डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। लॉन्च के मौके पर Tecno Mobile India के CEO अरिजीत तालापात्रा ने कहा कि लाखों लोगों के लिए स्मार्टफोन अब लग्जरी नहीं बल्कि उनकी रोजी-रोटी और कामकाज से जुड़ा एक जरूरी टूल भी बन चुका है। ऐसे में अचानक फोन को होने वाला नुकसान पूरे दिन के काम को प्रभावित कर सकता है। यह भी पढ़ें- ईयरबड्स और हेडफोन साफ करने का सही तरीका: ...