नई दिल्ली, मई 20 -- Lava एक बार फिर बजट 5G मार्केट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है। लावा इंटरनेशनल ने भारत में लावा शार्क 2 5G के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन कंपनी के शार्क पोर्टफोलियो को बजट 5G सेगमेंट में आएगा और मई 2026 के अंत तक लॉन्च हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन 15,000 रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में आएगा। लावा का दावा है कि यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले बड़े डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ आएगा। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग भी मिलेगी, जिससे फोन धूल और पानी की छींटों से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। कंपनी ने अभी प्रोसेसर का नाम साफ नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि फोन का AnTuTu स्कोर 5 लाख से ज्यादा होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फोन रोजमर्रा के कामों के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी अ...