रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के कई निजी ब्लड बैंकों और अस्पतालों में रक्त और रक्त अवयवों के लिए निर्धारित प्रोसेसिंग चार्ज से अधिक राशि वसूले जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल की ओर से रक्त और विभिन्न रक्त कंपोनेंट के लिए अधिकतम शुल्क तय किए जाने के बावजूद कई संस्थान इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल ने रक्त के लिए अधिकतम 1450 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज निर्धारित किया है। इसके बावजूद रांची के कई बड़े निजी अस्पतालों और ब्लड बैंकों में मरीजों से 1800 से 2000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसी तरह प्लेटलेट्स के लिए निर्धारित 400 रुपये शुल्क के स्थान पर कई जगह 800 से 850 रुपये तक लिए जा...