Rs.14499 में 128GB स्टोरेज 6000mAh बैटरी वाला फोन! नया Lava Virat V1 5G वेरिएंट लॉन्च
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- भारतीय स्मार्टफोन मेकर Lava ने अपने ऑनलाइन-फर्स्ट स्मार्टफोन सीरीज Virat V1 5G का नया 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, जिन्हें बजट सेगमेंट में ज्यादा स्टोरेज के साथ साफ-सुथरा Android एक्सपीरियंस चाहिए। नए वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। Lava Virat V1 5G का 128GB मॉडल 2 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे से Flipkart और Lava की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन Arya Blue और Sonar Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Lava Virat V1 5G में 17.13 सेंटीमीटर यानी 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद रहने की उम्मीद है। बड़ी स्क्रीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.