नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Google Pixel 11 Series आज 'Made By Google' इवेंट में लॉन्च की जाएगी। लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही, एक लीक से इस सीरीज में लॉन्च होने वाले सभी मॉडल, यानी Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold की भारतीय कीमतों का पता चल गया है। कहा जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत, मौजूदा Pixel 10 सीरीज मॉडल की तुलना में ज्यादा होगी। पिक्सेल 11 लाइनअप के हर मॉडल के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज मिल सकता है। साथ ही, गूगल ग्राहकों को नए पिक्सेल फोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट भी देगी। लीक से फोन पर मिलने वाले प्री-ऑर्डर ऑफर भी सामने आ गए हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं कीमत और खासियत...लॉन्च से पहले देखें पिक्सेल 11 सीरीज फोन की भारतीय कीमत (लीक के अनुसार) Gizbot.com ने बिना नाम बताए सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि पिक्सेल 1...