नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- देसी ब्रांड Lava के नए 5G फोन Virat V1 Pro 5G को जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन Flipkart पर पहली सेल शुरू होते ही कुछ ही घंटो में Out of Stock हो गया। बता दें कि Lava Virat V1 Pro 5G की सेल 31 अगस्त से शुरू हुई थी। यह पहली बार नहीं है जब Virat सीरीज का कोई फोन लॉन्च सेल में जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हुआ हो। इससे पहले Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 भी जुलाई में अपनी लॉन्च सेल के पहले दिन ही बिक गए थे। अब कंपनी Flipkart के साथ मिलकर फोन का स्टॉक दोबारा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। यानी जिन ग्राहकों को पहली सेल में फोन नहीं मिल पाया, उन्हें जल्द इसे खरीदने का एक और मौका मिल सकता है। Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत Lava Virat V1 Pro 5G को 13,999 रुपए की शुरुआती ऑफर कीमत पर लॉन्च किया गय...