नई दिल्ली, मार्च 10 -- Gold Silver Price: सोने-चांदी के रेट में आज मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। सोने-चांदी के रेट में आज सर्राफा बाजार में बंपर तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज मंगलवार 10 मार्च को 999 प्यूरिटी वाला सोना 160436 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ मिल रहा है। इससे पहले बीते सोमवार को इसकी कीमत 158674 रुपये थी। यानी आज यह 1,762 रुपये महंगा हुआ है। 995 प्यूरिटी वाले के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 159794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 1,755 रुपये की तेजी देखी गई है। बता दें कि सोमवार को इसकी कीमत 158039 रुपये थी। वहीं, 916 प्यूरिटी वाला गोल्ड आज 146959 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 145345 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 1...