Rs.120 करोड़ का फ्लैट खरीदकर चर्चा में आए मधुसूदन केला, डील से हर कोई हैरान; जानिए प्रॉपर्टी में ऐसा क्या खास?
नई दिल्ली, जून 15 -- भारतीय शेयर बाजार के जाने-माने निवेशक मधुसूदन केला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई शेयर या निवेश रणनीति नहीं, बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर में किया गया उनका बड़ा निवेश है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने गुरुग्राम के एक अल्ट्रा-लक्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में करीब Rs.120 करोड़ की कीमत का शानदार फ्लैट खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आलीशान अपार्टमेंट गुरुग्राम के सबसे प्रीमियम और चर्चित आवासीय प्रोजेक्ट्स में से एक में स्थित है। लगभग 6,200 वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल वाले इस फ्लैट में आधुनिक सुविधाओं के साथ लक्जरी जीवनशैली की हर जरूरत को ध्यान में रखा गया है। यह अपार्टमेंट ऊंची मंजिल पर स्थित है, जहां से शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है। इसके साथ कई निजी पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 6.48 लाख निवेशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.