नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- IPO में Rs.429 के भाव पर मिले ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solutions) के शेयर ने बाजार में लिस्टिंग के बाद लंबा सफर तय किया है। 3 नवंबर 2026 को कंपनी का शेयर 5% के अपर सर्किट में पहुंचकर Rs.1,187.60 पर कारोबार करता दिखा। इस तरह IPO प्राइस के मुकाबले शेयर करीब 177% ऊपर है। कंपनी में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल और आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी भी इसे निवेशकों की नजर में बनाए हुए है। सितंबर तिमाही के नतीजों ने शेयर में तेजी को नया आधार दिया है। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.5% बढ़ा, जबकि नेट प्रॉफिट में 40.7% की बढ़ोतरी हुई। अब निवेशकों की नजर दिसंबर में शुरू होने वाली 8,200-GPU AI फैक्ट्री और उससे होने वाली संभावित कमाई पर है। हालांकि, शेयर अपने पोस्ट-लिस्टिंग हाई Rs.1,859 से काफी नीचे है। कंपनी के मार्जि...