नई दिल्ली, मई 20 -- जी इंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment Enterprises) के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली और स्टॉक करीब 6% टूटकर Rs.82 के आसपास पहुंच गया। कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में Rs.104 करोड़ का घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे Rs.188 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इस खराब प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह विज्ञापन आय में गिरावट और बढ़ते खर्च बताए जा रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण कई बड़े विज्ञापनदाताओं ने मार्च के आखिर में अपने एड खर्च रोक दिए, जिसका सीधा असर जी (Zee) की कमाई पर पड़ा। यह भी पढ़ें- Q4 रिजल्ट आते ही रॉकेट बना ये स्टॉक, 5 साल में 950% की तूफानी तेजी; आपका है दांव जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) की कमाई का बड़ा हिस्सा टीवी...