Rs.10000 करोड़ की कंपनी, CIBIL स्कोर 800 से ज्यादा, फिर भी बैंक ने होम लोन कर दिया रिजेक्ट, जानें क्यों?
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- 1.2 अरब डॉलर (करीब 10 हजार करोड़ रुपये) की वैल्यू वाली एक फिनटेक कंपनी के संस्थापक को बैंक ने होम लोन देने से मना कर दिया। भारतीय संस्थापक ने बताया कि उनका होम लोन इसलिए रिजेक्ट हो गया क्योंकि बैंक फाउंडर्स को 'हाई रिस्क' वाली कैटेगरी में रखता है। प्रवीण जाधव रेज फाइनेंशियल सर्विसेज के संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस विडंबना पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा कि जिस बैंक ने उनका लोन ठुकराया, उसी बैंक ने कुछ समय पहले उन्हें टॉप फिनटेक इनोवेटर के रूप में सम्मानित किया था। जाधव ने अपनी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में लिखा,"फाउंडर की जिंदगी मुश्किल है! मेरा होम लोन आवेदन एक बड़े निजी बैंक ने ठुकरा दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक संस्थापक हूं।"यूनिकॉर्न क्लब में शामिल है कंपनी अक्टूबर 2025 में, रेज, जो स्टॉक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.