नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या हो गई है। इसके लिए मार्केट में एंटी हेयरफॉल शैंपू भी खूब आते हैं, लेकिन आप जानते ही हैं कि ये असल में कितने इफेक्टिव होते हैं। इनमें दुनियाभर के केमिकल्स मिले होते हैं, जिससे फायदा काम बालों को डैमेज ज्यादा होता है। ऐसे में क्यों ना अपने दादी-नानी वाले नेचुरल शैंपू की और लौटा जाए? जी हां, वही रीठा, आंवला और शिकाकाई से बना देसी शैंपू, जो आपके बालों की कायापलट कर सकता है। लोगों की शिकायत होती है कि इसे इस्तेमाल करने में बड़ा झंझट होता है, पहले भिगोकर रखो, फिर पीसो, फिर घंटों लगाकर रखो। फिर कई बार इसमें नॉर्मल शैंपू जैसे झाग भी आते हैं। यही वजह है कि लोग इस्तेमाल करने से बचते हैं। तो चलिए आज रीठा, आंवला, शिकाकाई शैंपू बनाने का सही तरीका जानते हैं, जिससे बिल्कुल परफेक्ट मार्केट जैसा शैं...