नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Penny Stock: भारतीय शेयर मार्केट की नजर सोमवार, 6 अप्रैल को खुलने के साथ 10 रुपये से कम के एक पेनी स्टॉक पर रहेगी। सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डिवीजन को रणनीतिक रूप से ग्लोबल लेवल पर पर केंद्रित करने का फैसला लिया है। सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज का शेयर प्राइस पिछले एक महीने में 56% तक गिर चुका है। वहीं, इस साल की शुरुआत से अबतक इसमें 1% की गिरावट आई है। यह पेनी स्टॉक पिछले छह महीनों में 49% और पिछले एक साल में 31% टूटा है। गुरुवार को समाप्त हुए कारोबार में सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज का शेयर प्राइस 4.90% की बढ़त के साथ बीएसई पर 8.57 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।इस अपडेट की वजह से फोकस में होगा शेयर सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने साइबर वॉरफेयर, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एनर्जी मैनेजमेंट में अपडेटेड टेक्...