नई दिल्ली, फरवरी 18 -- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम ग्राहक की जेब पर सीधा असर डाला है। ऐसे में CNG कारें एक किफायती और समझदारी भरा विकल्प बनकर सामने आई हैं। अब तो कई कंपनियां ड्यूल-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी दे रही हैं, जिससे बूट स्पेस भी पहले जैसा ही काम का रहता है। अगर आप Rs.10 लाख से कम बजट में CNG कार खरीदना चाहते हैं तो ये 5 गाड़ियां आपकी शॉर्टलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.10.99 लाख नहीं, बल्की इतनी है मारुति ई-विटारा की कीमत; सामने आई प्राइस लिस्ट1- मारुति डिजायर- माइलेज का बादशाह डिजायर (Dzire) लंबे समय से फैमिली और कैब सेगमेंट की पसंद रही है। इसमें 1.2L Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 68.79 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसका ARAI माइलेज 33.73 km/kg का ...