Rs.10 लाख से कम में आई देश की पहली पैनोरमिक सनरूफ वाली SUV; टाटा नेक्सन का नया वैरिएंट लॉन्च
नई दिल्ली, मई 8 -- भारतीय सड़कों पर टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का जलवा बरकरार है। अब टाटा मोटर्स ने अपनी इस सुपरहिट एसयूवी की 10 लाख यूनिट्स बिकने का जश्न मनाते हुए एक नया वैरिएंट 'Nexon Pure+ PS' लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है जो दिल्ली में 9.59 लाख रुपये से शुरू होती है। यह भारत की पहली ऐसी कार बन गई है जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ (बड़ा वाला सनरूफ) जैसा लग्जरी फीचर दे रही है। टाटा ने इसे उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स और स्टाइल चाहते हैं। आइए जानते हैं लॉन्च हुई नई एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। एसयूवी में हैं कई इंजन ऑप्शन टाटा नेक्सन Pure+ PS को आप अपनी पसंद के हिसाब से पेट्रोल, डीजल या सीएनजी (iCNG) किसी भी अवतार में खरीद सकते हैं। पेट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.