जबलपुर, अप्रैल 13 -- रेलवे में नौकरी के दौरान एक बुकिंग क्लर्क को 21 साल पहले महज 10 रुपये की गड़बड़ी के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। कर्मचारी ने दो दशक तक हार नहीं मानी और कोर्ट में अपनी खोई हुई इज्जत भी वापस पा ली। शख्स का नाम नारायण नायर है और 4 जनवरी 2002 को वह हर दिन की तरह श्रीधाम रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इस दौरान काउंटर पर काफी भीड़ थी। अचानक विजिलेंस की टीम भी वहां आ गई। इसी दौरान एक शख्स भी मौके पर पहुंचा और दावा किया कि नारायण नायर ने उन्हें 31 रुपये की जगह 21 रुपये ही वापस लौटाए। इस दौरान नारायण बार-बार यह कहते रहे कि हो सकता है कि जिस समय यात्री टिकट लेने आया था तो भीड़ बहुत ज्यादा थी, तो ऐसे में हो सकता है भूल हो गई हो। यह भी पढ़ें- MP कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर, विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.