Rs.10 और Rs.20 के प्लास्टिक नोट कब आएंगे, सरकार ने दी मंजूरी, सबसे पहले किस देश ने किया था जारी
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 10 और 20 रुपये के प्लॉस्टिक के नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। यानी अब आपके हाथ में बहुत जल्द 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक के नोट नजर आ सकते हैं। करीब 14 साल पुरानी इस योजना को अब दोबारा शुरू किया गया है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा कागजी नोट बंद नहीं होंगे। फिलहाल प्लास्टिक और कागजी नोट दोनों साथ-साथ चलेंगे।दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में चल रहे प्लास्टिक नोट द इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मतुाबिक ऑस्ट्रेलिया 1988 में पॉलीमर नोट जारी करने वाला पहला देश था। इसके बाद ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम समेत 60 से अधिक देशों ने विभिन्न मूल्यवर्ग में प्लास्टिक नोट अपनाए हैं। यह भी पढ़ें- बाजार में 500 रुपए के नोट की बादशाहत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.