नई दिल्ली, मार्च 15 -- Gold Price Today: देश में सोने की कीमतों में इन दिनों हल्की नरमी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव और मजबूत डॉलर के बीच भारत में सोना एक बार फिर Rs.1.60 लाख से नीचे आ गया है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना मामूली गिरावट के साथ Rs.1,58,400 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।क्या है डिटेल वैश्विक बाजार में भी सोने की चाल सुस्त दिखाई दे रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर COMEX पर गोल्ड की कीमत लगभग 5,120 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। विश्लेषकों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, खासकर अमेरिका, ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते टकराव ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। हालांकि आम तौर पर ऐसे हालात में सोने की कीमतें ब...