नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Gold Silver Rates Today: आज सुबह एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और 10-साल के बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा, जिसके बाद बाजार में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव लगभग स्थिर रहे और यह 1,41,856 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी के वायदा भाव में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,16,376 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स डॉलर और बॉन्ड यील्ड का बाजार पर प्रभाव: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर के आसपास मंडरा रहा था। वहीं, अमेरिकी फेड के नीतिगत फैसले के बाद 10-साल के बॉन्ड यील्ड में 6 बेसिस ...