नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- स्कोडा अप्रैल में अपनी स्लाविया सेडान पर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। स्वालिया मिड-साइज सेडान की MY25 यूनिट्स पर 1.05 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। हालांकि, MY26 स्लाविया पर 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपए का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी फायदा भी मिल रहा है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 9.99 लाख से लेकर 17.99 लाख रुपए तक हैं। इसका मुकाबला फॉक्सवैगन वर्टूस, होंडा सिटी और हुंडई वरना से होता है।न्यू स्लाविया फेसलिफ्ट लाने की तैयारी स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की पहली फोटो सामने आ चुकी है। फोटो में इस अपकमिंग सेडान को बिना किसी कवर के दिख...