नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- होम लोन की ईएमआई देखकर अक्सर लगता है कि कर्ज आसानी से संभाला जा सकता है, लेकिन असली खर्च ब्याज में छिपा होता है। मान लीजिए आपने 8% सालाना ब्याज दर पर 20 साल के लिए Rs.1 करोड़ रुपये का होम लोन लिया। इस पर आपकी मासिक ईएमआई करीब Rs.83,600 बैठेगी। 20 साल में कुल करीब Rs.2.01 रुपये करोड़ चुकाने होंगे। यानी Rs.1 करोड़ के मूलधन के अलावा करीब Rs.1.01 करोड़ रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चला जाएगा। सेबी रजिस्टर इंवेस्टमेंट एडवाइजर और मैरी माइंड के को-फाउंडर अरिजीत सेन के मुताबिक, होम लोन में सिर्फ ईएमआई नहीं, बल्कि कुल रीपेमेंट और ब्याज को देखना ज्यादा जरूरी है। इसे छोटे उदाहरण से समझें। अगर किसी व्यक्ति ने 8% की दर से Rs.1 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लिया, तो उसकी ईएमआई करीब Rs.836 होगी। 240 महीनों में वह करीब Rs.2.01 लाख...