नई दिल्ली, जून 25 -- अधिकतर लोग यह मानते हैं कि रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बनाने के लिए हर महीने भारी रकम निवेश करनी पड़ती है। लेकिन, सच्चाई यह है कि छोटी-छोटी बचत भी समय के साथ बड़ा धन बना सकती है। अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की EPF योजना में नियमित निवेश करते हैं, तो मामूली योगदान भी आपके रिटायरमेंट के समय एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा कवच तैयार कर सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- कंपनी की कमाई Rs.7.7 लाख करोड़ और CFO को सैलरी नहीं, MD पाते हैं Rs.17000 महीना! वर्तमान में EPF पर 8.25% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो इसे नौकरीपेशा लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक बनाता है। खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर बढ़ता है, जिससे ...