नई दिल्ली, अगस्त 13 -- EPS-95 (Employees' Pension Scheme) के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को लेकर लाखों पेंशनर्स की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ी थीं। लंबे समय से EPS-95 पेंशनर्स न्यूनतम मासिक पेंशन को Rs.1,000 से बढ़ाकर Rs.7,500 करने की मांग कर रहे हैं। महंगाई और लगातार बढ़ते खर्च के बीच पेंशनर्स का कहना है कि मौजूदा Rs.1,000 की पेंशन से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल है। इसी मुद्दे को 10 अगस्त को लोकसभा में भी उठाया गया। हालांकि, सरकार के जवाब से फिलहाल पेंशनर्स को कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। सरकार ने Rs.7,500 न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की घोषणा नहीं की है और मौजूदा व्यवस्था के तहत न्यूनतम पेंशन Rs.1,000 ही बनी हुई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- उतार-चढ़ाव के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 113 अंक बढ़कर बंद यह भ...