नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस (Infosys) के निवेशकों के लिए यह साल अब तक बेहद मुश्किल साबित हुआ है। कभी भारतीय शेयर बाजार की सबसे भरोसेमंद ब्लू-चिप कंपनियों में गिनी जाने वाली इंफोसिस का शेयर अब Rs.1,000 के नीचे फिसल गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि सितंबर 2020 के बाद पहली बार कंपनी का शेयर इस स्तर से नीचे पहुंचा है। लगातार गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर करीब Rs.4 लाख करोड़ रह गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कमजोर बिजनेस ग्रोथ और अमेरिका की आर्थिक अनिश्चितता ने पूरे भारतीय आईटी सेक्टर पर जबरदस्त दबाव बना दिया है। यह भी पढ़ें- Zee एंटरटेनमेंट के शेयर में 8% की उछाल, बोर्ड की खास मीटिंग से पहले ऐसी छलांग! यह भी पढ़ें- विदेश से मिला बड़ा प्रोजेक्ट, ...