चंडीगढ़, मार्च 16 -- हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुआ चुनाव फिर हंगामे की भेंट चढ़ता दिख रहा है। भाजपा और कांग्रेस की आपत्तियों के बाद गिनती रोक दी गई है। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस चुनाव में हस्तक्षेप और गोपनीयता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। वैसे तो दो सीटों के लिए शाम पांच बजे मतदान खत्म हो गया था लेकिन भाजपा ने कांग्रेस के दो वोटों पर आपत्ति जताई है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने भी मंत्री अनिल विज की ओर से डाले गए वोट पर आपत्ति जताई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया और गिनती रोक दी गई। कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह, कांग्रेस के भरत बेनीवाल और भाजपा के मंत्री अनिल विज के वोट पर ऑब्जेक्शन लगी। दोनों पक्षों की आपत्तियों के कारण वोटों की गिनती की प्रक्रिया एक घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.