अभिषेक कुमार, अप्रैल 3 -- रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय अंतर्गत रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 में तकनीशियन पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कुल 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी की जाएगी। इससे पहले एएलपी के 11000 से अधिक पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है जिसके आवेदन मई माह में लिए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स (पीयूएस) को निर्देश दिया है कि वे तकनीशियन पदों की रिक्तियों का आकलन कर अंतिम प्रस्ताव शीघ्र भेजें। इन पदों को 39 विभिन्न श्रेणियों में भरा जाएगा। रेलवे/पीयू-वार रिक्तियों का विवरण परिशिष्ट-ए (एनेक्चर-ए) में दिया जाएगा। ईसीआर जोन ...