नई दिल्ली, जून 27 -- RRB Section Controller Recruitment Notification 2026: आरआरबी ने एनटीपीसी, एएलपी, टेक्निशियन के पदों पर बंपर भर्तियां निकालने के बाद एक और नई भर्ती निकाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आरआरबी ने फिलहाल इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके मुताबिक इसके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए 20 वर्ष से 33 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। यह पे लेवल -6 का पद है। शुरुआती वेतन 35400 तय किया गया है। इस भर्ती के लिए एल2 का मेडिकल स्टैंडर्ड मांगा गया है।पिछले साल से वैकेंसी काफी कम आपक...