नई दिल्ली, फरवरी 26 -- RRB Technician Exam dates : रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (CEN 02/2025) की एग्जाम सिटी जारी कर दी है। परीक्षा अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी के साथ एससी एसटी ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी की गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार चार दिन पहले जारी होंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के सीबीटी एग्जाम 6 मार्च, 9 मार्च, 10 मार्च और 13 मार्च, 2026 को होंगे। पहले यह 5 से 9 मार्च के बीच होने थे। इस भर्ती से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 183 पदों और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पदों पर भर्ती होगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I लेवल-5 का पद है और टेक्नीशियन ग्रेड-III लेवल-2 का पद है। RRB Technician Exam City Linkपहचान और आधार कैंडिडेट्स को वही ओरिजिनल फोट...