नई दिल्ली, जनवरी 24 -- RRB NTPC UG CBT-2 Result , RRB NTPC UG CBT-2 Scorecard : रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) CBT-2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखकर यह जान सकते हैं कि उनका अगला पड़ाव क्या होगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है, उनके लिए अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC UG CBT-2 रिजल्ट 2025 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 20 दिसंबर 2025 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) में हिस्सा लिया था, वे अब अपने-अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। RRB ने साफ किया है कि परिणाम के साथ ही उम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.