नई दिल्ली, जून 27 -- RRB NTPC UG Answer Key 2026 Out, Direct Link: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से आयोजित की गई एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (NTPC UG) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आज यानी 27 जून को जारी कर दी गई। अगर आपने भी दिन रात एक करके इस परीक्षा की तैयारी की थी और अब अपने नतीजों की पहली झलक पाने के लिए बेताब हैं तो इसके लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर आंसर की का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस आंसर की के जरिए उम्मीदवार बड़ी आसानी से यह मिलान कर सकेंगे कि परीक्षा हॉल में उन्होंने जो जवाब चुने थे, वो रेलवे बोर्ड के तय किए गए सही जवाबों से कितने मेल खाते हैं। इससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर और अपनी मेहनत के नतीजों का एक मोटा मोटा अंदाजा लग जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय भर्ती परीक्षाओ...