नई दिल्ली, जुलाई 21 -- RRB JE Recruitment Notification 2026: अगर आपने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री पूरी कर ली है और भारतीय रेलवे में एक प्रतिष्ठित अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेसन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 4,098 रिक्त पदों को भरा जाएगा।किन पदों पर होगी भर्ती और कितना मिलेगा सैलरी पैकेज? जूनियर इंजीनियर (JE): सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग। डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) यह पूरी भर्ती 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेव...