नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकाली गई भर्ती को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। जो उम्मीदवार डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री करने के बाद रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह मौका किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। आवेदन प्रक्रिया पहले से ही चल रही है, मगर अब फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बेहद करीब आ गई है, इसलिए जो लोग अब तक असमंजस में थे, उन्हें जल्द से जल्द फैसला लेना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी किया था, जिसके अगले ही दिन यानी 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। यह भर्ती CEN नंबर 04/2026 के तहत निकाली गई है और इसमें सि...