नई दिल्ली, जनवरी 31 -- RRB Group D Vacancy Notification 2026 OUT: रेलवे में ग्रुप डी के 21997 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई गई है। 10वीं पास युवा www.rrbapply.gov.in पर जाकर 31 जनवरी से 2 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जमा किए गए आवेदन के लिए फीस भरने की आखिरी तारीख 04 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र में करेक्शन करने की विंडो 05 मार्च से 14 मार्च 2026 के बीच खुलेगी। ध्यान रहे रेलवे जोन सेलेक्ट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं कर सकेंगे। रेलवे ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड की डिटेल्स व फोटो अपडेट करवाकर लें। आधार कार्ड की फोटो अपडेट होनी चाहिए। साथ ही आधार कार्ड पर दिया गया नाम व जन्म तिथि 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट के मुताबिक होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आधार कार्ड की डिटेल्स अपडेट करवा लें। रेलवे की इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.