नई दिल्ली, जून 17 -- RRB Group D Result date : रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट अब 23 जून 2026 के बाद ही घोषित हो सकेगा। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में लेने वाले उन अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से अपने अंक और डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कहा है जिन्होंने रिजल्ट अवेटेड होने के चलते आवेदन के दौरान अपने मार्क्स नहीं भरे थे। आरआरबी ने कहा कि मार्क्स और डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने की मॉडिफिकेशन विंडो 17 जून 2026 से 23 जून 2026 तक खोली जाएगी। यह सुविधा केवल उन्हीं अप्रेंटिस ( CCAA) उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी जो सीबीटी में उपस्थित हुए थे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन में अपने अंक नहीं दिए थे, और जिन्होंने अपनी अंतिम NCVT परीक्षा की तिथि अंकित की थी। ऐसे उम्मीद...