नई दिल्ली, जुलाई 1 -- RRB Group D Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए देश के लगभग 1.08 करोड़ अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ने कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 32438 पदों के लिए 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 10 फरवरी 2026 तक विभिन्न चरणों में किया गया था। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। बोर्ड ने श्रेणीवार कुल खाली पदों के मुकाबले तीन गुना अधिक उम्मीदवारों को पीईटी के लिए आमंत्रित किया है।रिजल्ट के बाद अब क्या? जानिए आगे की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (CBT) पास करने के बाद छात्रों के मन में यह सवाल है कि आगे का सफर कैसा होगा। बता ...