नई दिल्ली, जुलाई 9 -- RRB Group D Exam : 22000 पदों पर निकली रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के उम्मीदवारों का एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया गया है। वे चेक कर सकते हैं कि उनका आवेदन खारिज हुआ है या स्वीकार कर लिया गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को www.rrbapply.gov.in पर अपने यूजर क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करना होगा। आवेदक तीन तरह की जानकारी चेक कर सकेंगे - (i) प्रोविजनली एक्सेप्टेड (अस्थायी रूप से स्वीकार), (ii) कंडीशनली एक्सेप्टेड (शर्तों के साथ स्वीकार) और (iii) रिजेक्टेड (अस्वीकृत) (अस्वीकृति के कारणों के साथ)। एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का लिंक खुल गया है। आवेदन के स्टेटस के बारे में जानकारी देने के लिए, उम्मीदवार के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आवेदन में दिए गए ईमेल आईडी पर SMS और ईमेल भेजा जाएगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 53 लाख युवाओं ने आव...